CAA Protest: दिल्ली में शाहीनबाग थाने के बाहर प्रदर्शन, प्रदर्शकारियों ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का किया आह्वान

By भाषा | Updated: December 29, 2019 18:20 IST2019-12-29T18:20:16+5:302019-12-29T18:20:16+5:30

जामिया नगर और शाहीनबाग के रहने वाले 32 प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रस्तावित देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सीएए को वापस लेने की मांग की। समूह ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का आह्वान किया था।

CAA Protest: Demonstration outside Shaheenbagh police station in Delhi, protesters call for 'Jail Bharo Andolan' | CAA Protest: दिल्ली में शाहीनबाग थाने के बाहर प्रदर्शन, प्रदर्शकारियों ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का किया आह्वान

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में विवादित संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ रविवार को लोगों के एक समूह ने शाहीनबाग थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

जामिया नगर और शाहीनबाग के रहने वाले 32 प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रस्तावित देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सीएए को वापस लेने की मांग की। समूह ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का आह्वान किया था।

बाद में प्रदर्शनकारी थाने के अंदर गए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी गिरफ्तारियां दीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में उनके नाम लिखने के बाद उन्हें छोड़ दिया। भाषा नोमान दिलीप दिलीप

Web Title: CAA Protest: Demonstration outside Shaheenbagh police station in Delhi, protesters call for 'Jail Bharo Andolan'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे