CAA Protest: यूपी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची, गाजियाबाद में 3600 पर केस

By भाषा | Updated: December 21, 2019 11:18 IST2019-12-21T11:18:13+5:302019-12-21T11:18:13+5:30

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में हुई हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है जिनमें आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है।

CAA Protest: Death toll rises to 11 in UP's violent protests, case on 3600 in Ghaziabad | CAA Protest: यूपी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची, गाजियाबाद में 3600 पर केस

CAA Protest: यूपी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 पहुंची, गाजियाबाद में 3600 पर केस

Highlights12 जिलों में उग्र प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सड़क पर पथराव किया और आगजनी की।प्रभावित जिलों से क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट मांगी गयी है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में हुई हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है जिनमें आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मेरठ जिले में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा वाराणसी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में घायल हुए एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदेश के 12 जिलों में शनिवार को भी इंटरनेट पर पाबंदी लगी हुई है।

उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज के बाद राज्य में कई स्थानों पर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में छह लोगों की मौत हो गई। जिलों से मिली खबरों के मुताबिक मरने वालों में से कई की मौत गोली लगने से हुई है , मगर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस की गोली से किसी की भी मौत होने से इनकार किया है। उन्‍होंने बताया कि हिंसा की वारदात में 50 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी गम्‍भीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, बहराइच, भदोही, गाजियाबाद और गोरखपुर समेत 12 जिलों में उग्र प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सड़क पर पथराव किया और आगजनी की। इन घटनाओं में कुल 667 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं में लगभग दो दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रभावित जिलों से क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट मांगी गयी है।

गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस

गाजियाबाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रदर्शनकारियों को उकसाने पर कई सपा नेताओं पर केस दर्ज किया गया है। यहां पर पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Title: CAA Protest: Death toll rises to 11 in UP's violent protests, case on 3600 in Ghaziabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे