CAA: जामिया में 15 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:49 IST2019-12-31T05:49:27+5:302019-12-31T05:49:27+5:30

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हिंसा के मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

CAA: One more person arrested in Jamia violence case on December 15, know the whole incident | CAA: जामिया में 15 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

CAA: जामिया में 15 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Highlights एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हिंसा और पथराव में संलिप्त पाया गया।पुलिस के मुताबिक जामिया नगर निवासी यह शख्स इसके पहले शस्त्र अधिनियम के एक मामले में संलिप्त था।

एक पखवाड़े पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के पास हुई हिंसा में शामिल होने के आरोप में सोमवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी असद अंसारी को कालकाजी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक जामिया नगर निवासी यह शख्स इसके पहले शस्त्र अधिनियम के एक मामले में संलिप्त था। उनकी पहचान वीडियोग्राफी और तकनीकी निगरानी के जरिए की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हिंसा और पथराव में संलिप्त पाया गया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हिंसा के मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Web Title: CAA: One more person arrested in Jamia violence case on December 15, know the whole incident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे