लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शनः दिल्ली पुलिस ने की अपील, लोग सुनिश्चित करें कि चुनावी प्रक्रिया बाधित ना हो और ‘हम उम्मीद करते हैं कि वह सहयोग’ करेंगे

By भाषा | Updated: January 15, 2020 15:45 IST

चुनाव प्रकोष्ठ के विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारी शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महौल चुनाव के अनुकूल हो।’’ दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके प्रदर्शनों की वजह से चुनावी प्रक्रिया बाधित ना हो।हाल ही में हिंसा की घटनाओं की खबर मिली, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की और स्थिति अब शांतिपूर्ण है।

दिल्ली पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रदर्शनों की वजह से चुनाव प्रक्रिया बाधित ना हो।

चुनाव प्रकोष्ठ के विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारी शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महौल चुनाव के अनुकूल हो।’’ दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके प्रदर्शनों की वजह से चुनावी प्रक्रिया बाधित ना हो और ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि वह सहयोग’’ करेंगे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों से हाल ही में हिंसा की घटनाओं की खबर मिली, जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की और स्थिति अब शांतिपूर्ण है।

आचार संहिता का पालन करते हुए दिल्ली में हटाए गए चार लाख से अधिक पोस्टर

राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी से लागू चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करते हुए निकाय संस्थाओं ने चार लाख से अधिक पोस्टर और बैनर हटा दिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, “4,27,135 पोस्टर और बैनर हटाए गए हैं। हमें कुछ बैनर और पोस्टर के लगे रहने की शिकायत मिली थी। हमने निकाय संस्थाओं को पोस्टरों को हटाने के कड़े निर्देश दिए थे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था।” 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है