लाइव न्यूज़ :

सीएए ‘मूल रूप से राष्ट्र विरोधी’, सरकार न करे लागू: थरूर

By भाषा | Updated: December 4, 2021 00:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को शुक्रवार को "मूल रूप से राष्ट्र-विरोधी" करार दिया और सरकार से इसे लागू नहीं करने का आग्रह किया।

संशोधित नागरिकता कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उत्पीड़ित गैर मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता दिये जाने का प्रावधान है । इसे संसद ने 2019 में पारित किया था और इसके विरोध में देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद इस कानून को भी वापस लेने की मांग कुछ वर्ग के बीच उठने लगी है ।

थरूर ने ट्वीट किया, “सीएए मूल रूप से राष्ट्र-विरोधी है और मैं सरकार से इसे लागू नहीं करने का आग्रह करता हूं।”

सीएए का विरोध करने वालों का तर्क है कि यह धर्म के आधार पर भेदभाव करता है और संविधान का उल्लंघन करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीएए के साथ-साथ राष्ट्रीय नागरिक पंजी का मकसद भारत में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे