लाइव न्यूज़ :

बिहार में CAA और NRC के मुद्दे पर गरमाई सियासत, CM नीतीश के लापता होने के लगे हैं पोस्टर, प्रशासन सकते में

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2019 17:24 IST

CAA and NRC: पटना में जगह-जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लापता होने के लगाये इन पोस्टरों को लेकर अब बिहार में राजनीति तेज हो गई है. राजद ने जहां इसे साजिश करार दिया है तो वहीं पोस्टर के बहाने विधानसभा में नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर ट्वीट कर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के मुद्दे को लेकर राजनीति तेज हो गई है.इसे लेकर हो रही बयानबाजी के बीच अब राजधानी पटना में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है.

बिहार में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के मुद्दे को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इसे लेकर हो रही बयानबाजी के बीच अब राजधानी पटना में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पोस्टर के जरिये निशाना साधा गया है. पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय के बाहर समेत कई इलाकों में लगे इन पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गूंगा, बहरा, अंधा होने के साथ-साथ लापता भी बताया गया है. ये पोस्टर किसने लगाए हैं यह स्पष्ट नहीं है क्योंकि पोस्टर में किसी पार्टी, संगठन या व्यक्ति का जिक्र नहीं है.

पटना में लगे इन पोस्टरों में लिखा गया है- 'गूंगा-बहरा और अंधा मुख्यमंत्री'. इस पोस्टर में नीचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो है और फिर उसमें सबसे नीचे लिखा गया है- लापता, लापता, लापता. अन्य दूसरे पोस्टर में लिखा गया है, 'ध्यान से देखिए यह चेहरा कई दिनों से ना दिखाई दिया ना सुनाई दिया, ढूंढने वाले का बिहार सदा आभारी रहेगा.' 

एक अन्य पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम के साथ लिखा गया है, 'अदृश्य मुख्यमंत्री- जो पांच साल में सिर्फ एक दिन शपथ ग्रहण समारोह में नजर आता है.' पटना में मुख्यमंत्री की गुमशुदगी की पोस्टर्स को लेकर पुलिस समेत स्थानीय प्रशासन भी सकते में है. लेकिन किसने ऐसी हरकत की है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. ऐसे में अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि पोस्टर शरारती तत्वों द्वारा लगाए गए हों. लेकिन पटना के विभिन्न इलाकों में लगे ये पोस्टर सुबह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. 

इन पोस्टरों पर राजद नेता एज्या यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमारी पार्टी इस तरह की ओछी हरकत नहीं करती है. राजद को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इस मामले की जांच करनी चाहिए. 

वहीं, राजधानी पटना में जगह-जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लापता होने के लगाये इन पोस्टरों को लेकर अब बिहार में राजनीति तेज हो गई है. राजद ने जहां इसे साजिश करार दिया है तो वहीं पोस्टर के बहाने विधानसभा में नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर ट्वीट कर हमला बोला है और लिखा है 'मुंह पर ताला, कान पे जाला, आंख पे पट्टी, नहीं अता-पता है वो लापता  सीएबी- एनआरसी पर मौन, बूझो कौन?' 

यहां बता दें कि बिहार में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर सियासत गर्माती जा रही है. इसे लेकर धरना-प्रदर्शन का दौर जारी है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने नागरिकता संशोधन विधेयक का संसद के दोनों सदन में समर्थन किया था, जिसके बाद से प्रमुख विपक्षी दल राजद लगातार इस मुद्दे को लेकर जदयू पर हमलावर है। 

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक सीएए का पुरजोर विरोध किया था. लेकिन, वहीं जदयू एनआरसी को लेकर एकजुट है और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बिहार में इसे लागू नहीं होने देंगे. जदयू नेता प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी, जिसके बाद कहा था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एनआरसी बिहार में लागू नहीं होगा.

टॅग्स :लोकमत समाचारनागरिकता संशोधन कानून 2019बिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी