भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सी आर केसवन भाजपा में शामिल, कांग्रेस को एक और झटका, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 15:54 IST2023-04-08T15:53:51+5:302023-04-08T15:54:50+5:30

कांग्रेस में रह चुके सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सी आर केसवन ने जन-केंद्रित नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त तथा समावेशी शासन के साथ भारत में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

C Rajagopalachari's great-grandson CR Kesavan joins BJP hails PM narendra Modi reform-led development agenda see video | भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सी आर केसवन भाजपा में शामिल, कांग्रेस को एक और झटका, देखें वीडियो

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

Highlightsराष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। दुनिया में भारत की छवि मजबूत हुई।केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

नई दिल्लीः प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सी आर केसवन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कांग्रेस में रह चुके केसवन ने जन-केंद्रित नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त तथा समावेशी शासन के साथ भारत में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

तमिलनाडु के रहने वाले केसवन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। हालिया ‘काशी-तमिल संगमम’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास तथा परंपराओं का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। केसवन ने सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुनिया में भारत की छवि मजबूत हुई।

वह केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर सिंह ने देश के लिए राजगोपालाचारी के योगदान का हवाला दिया और आरोप लगाया कि आजादी के बाद उन्हें ‘‘दरकिनार’’ कर दिया गया तथा इतिहास से ‘‘गायब’’ कर दिया गया क्योंकि ‘‘एक परिवार ने यह कहने की कोशिश की कि उन्होंने सब कुछ किया।’’

सिंह ने कहा कि केसवन भाजपा और तमिलनाडु की राजनीति में एक मजबूत आवाज होंगे। पिछले कुछ दिनों में, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए। 

Web Title: C Rajagopalachari's great-grandson CR Kesavan joins BJP hails PM narendra Modi reform-led development agenda see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे