Bypolls Result 2023: महाराष्ट्र के पुणे जिले की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना जारी है। कसबा में कांग्रेस और चिंचवड़ सीट बीजेपी आगे है। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक दोनों दल ने बढ़त बना ली है।
कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर कसबा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। धंगेकर 1732 वोट की बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने चिंचवड़ सीट पर बढ़त हासिल कर ली है। 1813 वोट से एनसीपी प्रत्याशी से आगे हैं।
निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, कसबा सीट पर धंगेकर भाजपा उम्मीदवार हेमंत रासने पर बढ़त बनाए हुए हैं और उन्हें 15510 मत मिले हैं, जबकि रासने को 13778 वोट हासिल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चिंचवड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के जगताप को अभी तक 11105 मत मिले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नाना काटे (9292) पर बढ़त बनाए हुए हैं।
पहले दौर की गणना में काटे को 3,604 मत मिले हैं। भाजपा विधायक मुक्ता तिलक (कसबा) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड़) के निधन के कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता हुई थी। उपचुनाव 26 फरवरी को हुए थे और औसत मतदान 50 प्रतिशत रहा था।
चुनाव में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। कसबा निर्वाचन क्षेत्र पुणे शहर के पुराने इलाके में स्थित है।
एमवीए कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर का समर्थन कर रहा है। पुणे के पास औद्योगिक शहर चिंचवड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप, राकांपा के नाना काटे और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच माना जा रहा है।