लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव मतगणना: निर्वाचन आयोग ने अपने अधिकारियों को विजय जुलूस पर प्रतिबंध की याद दिलाई

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर निर्वाचन आयोग ने अपने अधिकारियों को याद दिलाया है कि जिन राज्यों में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है, वहां कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयासों के मद्देनजर विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है।

देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हो गई।

मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के मुख्य चुनाव अधिकारियों को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि अप्रैल में जारी किए गए, विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने के उसके निर्देश हालिया उपचुनावों में भी लागू रहेंगे। इन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर मतदान हुआ था।

इस साल के शुरू में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव हुए थे और फिर मतगणना हुई थी। कोविड-19 के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए उसी दौरान ये निर्देश जारी किए गए थे।

पत्र में 27 अप्रैल के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है, ‘‘मतगणना के बाद किसी विजय जुलूस की अनुमति नहीं है। संबंधित निर्वाचन अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र लेने के लिए जीतने वाले उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है