उपचुनाव मतगणना: धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार 337 वोटों से आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 09:23 IST2021-11-02T09:23:19+5:302021-11-02T09:23:19+5:30

Bypoll vote counting: Congress candidate leading by 337 votes in Dhariyavad | उपचुनाव मतगणना: धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार 337 वोटों से आगे

उपचुनाव मतगणना: धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार 337 वोटों से आगे

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में धरियावद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरूआती रूझान में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार खेत सिंह से 337 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार मीणा भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह से 337 मतों से आगे चल रहे हैं। दो दौर की गणना पूरी हो चुकी है।

राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर एवं धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bypoll vote counting: Congress candidate leading by 337 votes in Dhariyavad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे