लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल, मैदान में 109 उम्मीदवार, जानें पूरा समीकरण

By भाषा | Updated: October 20, 2019 16:55 IST

घोसी को छोड़कर जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वे उन पर चुने गए विधायकों के पिछले लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान के लिए 5435 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, इतनी ही बैलट यूनिट तथा 5888 वीवीपैट तैयार की गई हैं। उप चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के तहत सोमवार को वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ (कैंट), गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा तथा घोसी विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा।

2017 के विधानसभा चुनाव में इन 11 सीटों में से आठ पर भाजपा तथा एक-एक पर सपा, बसपा और भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक जीते थे। इस उपचुनाव में कुल 4108328 मतदाता 2307 मतदान केंद्रों के 4529 मतदेय स्थलों पर वोट डाल सकेंगे। उपचुनाव में कुल 109 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान के लिए 5435 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, इतनी ही बैलट यूनिट तथा 5888 वीवीपैट तैयार की गई हैं। उप चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

घोसी को छोड़कर जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वे उन पर चुने गए विधायकों के पिछले लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई हैं। घोसी सीट इस पर चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं