उपचुनाव के नतीजे बदलाव के साफ संकेत, जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:21 IST2021-11-03T21:21:02+5:302021-11-03T21:21:02+5:30

Bypoll results are clear signs of change, people are fed up with BJP rule: Congress | उपचुनाव के नतीजे बदलाव के साफ संकेत, जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है: कांग्रेस

उपचुनाव के नतीजे बदलाव के साफ संकेत, जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है: कांग्रेस

जम्मू, तीन नवंबर कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बुधवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में हुए हालिया उपचुनाव के नतीजे बदलाव का स्पष्ट संकेत हैं, क्योंकि जनता केंद्र की भाजपा नीत सरकार से तंग आ चुकी है।

मंगलवार को आए 29 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 14 पर जीत मिली जबकि कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में अधिकतर सीटें सत्तारूढ़ दल के खाते में आईं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सभी तीन विधानसभा सीटें और मंडी लोकसभा सीट भाजपा से छीन ली।

पार्टी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाते हुए जम्मू एवं कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने गृह राज्य में बुरी तरह हार गए।

जेकेपीसीसी ने कहा, '' हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की जनता ने बदलाव के साफ संकेत दिये हैं क्योंकि वे केंद्र की भाजपा नीत सरकार के प्रदर्शन से तंग आ चुके हैं।''

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और बढ़ती मंहगाई के कारण देश में बदलाव की हवा चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bypoll results are clear signs of change, people are fed up with BJP rule: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे