Bypoll Results 2022: पश्चिम बंगाल में बिहारी बाबू 91000 मतों से आगे, आसनसोल लोकसभा पर अग्निमित्रा पॉल सहित विपक्ष पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2022 12:43 PM2022-04-16T12:43:31+5:302022-04-16T12:44:44+5:30

Bypoll Results 2022: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। निर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Bypoll Results 2022 TMC actor-turned-politician Shatrughan Sinha lead 91000 vote against BJP Agnimitra Paul congress  | Bypoll Results 2022: पश्चिम बंगाल में बिहारी बाबू 91000 मतों से आगे, आसनसोल लोकसभा पर अग्निमित्रा पॉल सहित विपक्ष पीछे

दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे।

Highlightsसायरा शाह हलीम से 10000 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी।सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

Bypoll Results 2022: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की छह दौर की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। निर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आसनसोल लोकसभा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अग्निमित्रा पॉल से 91000 मतों से आगे हैं। आसनसोल लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी।

बालीगंज में डेविड हरे ट्रेनिंग कॉलेज में तीन दौर की मतगणना के बाद टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की सायरा शाह हलीम से 10000 मतों से आगे हैं। वहीं, सुप्रियो को अब तक 18,874 वोट और सिन्हा को 1,61,441 वोट मिले हैं।

वहीं, बालीगंज के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कुल 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे, जबकि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में 2.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते थे। मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी।

Web Title: Bypoll Results 2022 TMC actor-turned-politician Shatrughan Sinha lead 91000 vote against BJP Agnimitra Paul congress 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे