लाइव न्यूज़ :

Bypoll Results 2022: कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर किया कब्जा, बीजेपी के सत्यजीत कदम को 18750 मतों से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 18:12 IST

Bypoll Results 2022: महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई के तिलक भवन में जश्न मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देजाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुईं। कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के दिसंबर 2021 में कोविड-19 के कारण निधन के बाद कराना जरूरी हो गया था। उपचुनाव 12 अप्रैल को हुआ था जिसमें 61.19 फीसदी मतदान हुआ था।

Bypoll Results 2022: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को शनिवार को तब और बल मिला जब कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से परास्त किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि भाजपा के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले। अधिकारियों ने बताया कि जाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुईं। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में इस विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के दिसंबर 2021 में कोविड-19 के कारण निधन के बाद कराना जरूरी हो गया था। कांग्रेस ने इस सीट से दिवंगत विधायक की पत्नी को मैदान में उतारा था। उपचुनाव 12 अप्रैल को हुआ था जिसमें 61.19 फीसदी मतदान हुआ था।

परिणाम आने के बाद, शिवसेना और राकांपा के साथ राज्य में सत्ता साझा करने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संगीत की धुन पर नाचकर और एक-दूसरे को 'गुलाल' लगा जीत का जश्न मनाया। जाधव ने अपनी जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि एमवीए के सभी तीन घटकों ने जीत हासिल करने के लिए मिलकर काम किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने पार्टी की जीत को "प्रगतिशील विचारों की जीत" करार दिया। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी मतदाताओं द्वारा दिए गए निर्णय को स्वीकार करती है। वहीं कांग्रेस नेता एवं राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा, "कोल्हापुर उत्तर सीट के मतदाताओं ने धार्मिक ध्रुवीकरण पैदा करने के प्रयासों को खारिज कर दिया है।

कोल्हापुर ने हमेशा समानता के सिद्धांत का पालन किया है।" मुंबई में दादर इलाके में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तिलक भवन में पटाखे फोड़े। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, गरीबी और छोटे किसानों और व्यापारियों की समस्याओं पर केंद्र की विफलता को धार्मिक नफरत पैदा करके छिपाने के प्रयास जारी थे।

जीत ने शाहू महाराज के जन्मस्थान से एक संदेश दिया।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है, चाहे वह बिहार में हो, छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल में हो। कोल्हापुर उत्तर सीट के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे, हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। चुनाव प्रचार के दौरान, एमवीए के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने कोल्हापुर आए थे।

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी