लाइव न्यूज़ :

Bypoll Results 2022: बोचहा में राजद के अमर ने मारी बाजी, भाजपा की बेबी कुमारी को 36653 मतों से दी शिकस्त, जानें कांग्रेस और VIP का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 14:50 IST

Bypoll Results 2022: बोचहा से विधायक चुने गए मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबोचहा का प्रतिनिधित्व करने वाले रमई राम को हराया था।कांग्रेस और असुदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के प्रत्याशी उतारे थे।चार निर्दलीयों व कई छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।

Bypoll Results 2022: बिहार में बोचहा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी को  36653 मतों से दी शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजद उम्मीदवार के पिता मुसाफिर पासवान का निधन हो जाने के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर 2020 में मुसाफिर इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वीआईपी करीब एक महीने पहले तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही थी।

राजद ने ट्वीट कर कहा कि राजद ने बोचहां विधानसभा उपचुनाव में चार दलों भाजपा,जेडीयू, रालोजपा(पारस), हम( माँझी) के गठबंधन प्रत्याशी BJP की बेबी कुमारी को 36653 वोटों के भारी अंतर से चुनाव हराया। मुकेश सहनी के उम्मीदवार और भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट जोड़ भी दें तो राजद ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

पासवान ने कुल 82562 मत हासिल किये हैं, जबकि कुमारी को 45909 मत मिले हैं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 29279 मत हासिल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मुफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा विधानसभा उपचुनाव में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी।

बोचहा से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। पासवान ने 2020 में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर बोचहा से चुनाव जीता था। इस सीट पर कुल 2,90,544 मतदाता हैं, जिनमें से 59.20 प्रतिशत ने 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

इस सीट पर तीन महिलाओं सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। बिहार विधानसभा की बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। 2020 में पासवान ने बॉलीवुड में सेट डिजाइनिंग के बाद राजनीति में आए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर बोचहां से चुनाव जीता था।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाआरजेडीनीतीश कुमारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल