लाइव न्यूज़ :

पीपली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 मई को : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 18, 2021 11:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर,18 अप्रैल ओडिशा में पीपली विधानसभा सीट के लिये 13 मई को चुनाव होगा। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को तब कांग्रेस उम्मीदवार अजीत मंगराज के निधन के कारण रद्द करना पड़ा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने शनिवार को कहा कि अभी इस संबंध में अधिसूचना जारी होना बाकी है और केवल कांग्रेस पार्टी को ही अपना उम्मीदवार बदलने की अनुमति होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव की तारीख 17 अप्रैल से तीन दिन पहले 14 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल है, नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है।

उन्होंने बताया कि पीपली में चुनाव प्रक्रिया 18 मई तक पूरी होगी।

बीजू जनता दल के रुद्रप्रताप महारथी और भाजपा के आश्रित पटनायक ने पूर्व में नामांकन दाखिल किया था । पीपली विधानसभा सीट से दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष चार अक्टूबर को बीजद विधायक प्रदीप महारथी के निधन से यह सीट रिक्त हुई हैं, जिस पर उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह