लाइव न्यूज़ :

Byelection Result 2022: 10 सीट पर उपचुनाव, 4 पर बीजेपी की जीत, आप को पंजाब में झटका, दिल्ली में खुशी, कांग्रेस ने त्रिपुरा में खाता खोला, जानें हर अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 16:40 IST

Byelection Result 2022: तीन लोकसभा (उत्तर प्रदेश में दो और पंजाब में एक) और सात विधानसभा (त्रिपुरा की चार, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश में एक-एक) सीट पर हुए उपचुनाव के लिये रविवार को मतगणना शुरू हुई, जहां 23 जून को हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट जीत ली है, जबकि आजमगढ़ में बढ़त बनाए हुए है।त्रिपुरा में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने तीन सीट पर जीत हासिल की।

Byelection Result 2022:  देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव के रविवार को घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर झटका लगा।

हालांकि, आप के लिए खुशी की बात यह रही कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट जीत ली है, जबकि आजमगढ़ में बढ़त बनाए हुए है।

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये मतगणना में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,181 मत मिले, जो डाले गए कुल मतों का 51.63 प्रतिशत हैं।

मुख्यमंत्री साहा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। मुझे उम्मीद थी कि अंतर थोड़ा अधिक होगा। हालांकि, परिणाम माकपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत को साबित करते हैं। हम भविष्य में भी इसी तरह काम करेंगे। लोगों ने मिलीभगत को नकार दिया है।’’

अगरतला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो डाले गए कुल वोट का 43.46 प्रतिशत हैं। इस जीत के साथ ही रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गढ़ माने जाने वाले जुबराजनगर में भाजपा को 4,572 मतों के अंतर से जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 (51.83 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को 14,197 (39.2 प्रतिशत) वोट आए। सुरमा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार स्वप्ना दास को 4,583 मतों के अंतर से जीत मिली।

उन्हें कुल 16,677 (42.34 प्रतिशत) वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा मोथा के उम्मीदवार बाबूराम सतनामी के खाते में 12,094 (30.7 प्रतिशत) वोट आए। पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार मान ली है और उसने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को बधाई दी।

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया।

उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं।

टॅग्स :उपचुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसमाणिक साहापंजाबभगवंत मानत्रिपुराउत्तर प्रदेशआज़म खानAzam Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है