लाइव न्यूज़ :

लोकसभा की तीन, विधानसभा की 30 सीटों पर 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों में 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतगणना दो नवंबर को होगी।

जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं। वहीं, 14 राज्यों में 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

असम में पांच विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव और मध्य प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश में तीन संसदीय सीटों पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।’’

निर्वाचन आयोग ने चार सितंबर को पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट तथा उन तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी जहां चुनाव ‘‘स्थगित’’ करने पड़े थे। इनमें पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की एक सीट शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल