लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: विधानसभा की दो सीटों के लिये मेघालय कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 23:25 IST

Open in App

शिलांग, दो अक्टूबर मेघालय में 30 अक्टूबर को विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं जबकि एक सीट पर उम्मीदवार का चयन अभी बाकी है। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य चुनाव समिति तीसरे उम्मीदवार पर भी यथाशीघ्र फैसला करेगी।

मौजूदा विधायकों के निधन के बाद तीन सीटों - मावरिंगकेंग, राजाबाला और मावफलांग के लिए उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है।

सूत्र ने कहा, “राजाबाला और मावफलांग सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि मावरिंगकेंग पर फैसला लिया जाना बाकी है।”

उन्होंने कहा कि एमपीसीसी तीन उम्मीदवारों का नाम मंजूरी के लिए अखिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजेगी।

राज्य चुनाव समिति की बैठक के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर, एमपीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विंसेंट एच पाला ने कहा, “आज हमने दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का फैसला किया है और ब्लॉक कांग्रेस समितियों और जिला इकाइयों से सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद जल्द ही तीसरे उम्मीदवार पर फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू