लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, पूर्वाह्न 11.25 बजे तक 25.23 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 12:34 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक लगभग 25.23 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। निर्वाचन विभाग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक दोनों सीटों पर लगभग 25.23 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वल्लभनगर सीट के लिए 23.3 प्रतिशत व धरियावद में 27.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान शाम छह बजे तक होगा और इस दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालन किया जाएगा। मतगणना दो नवंबर को होगी।

धरियावाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचनुाव हो रहे है। इन दोनों नेताओं का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल पांच लाख 11455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में दो लाख 53831 व धरियावद में दो लाख 57624 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वल्लभनगर में 310 और धरियावद में 328 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 119 है, इनमें से 64 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह