लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 17 अप्रैल को

By भाषा | Updated: March 16, 2021 19:36 IST

Open in App

जयपुर, 16 मार्च भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया जिसके तहत यहां 17 अप्रैल को मतदान होगा। तीनों विधानसभाओं में कुल 7.43 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। आयोग ने पहली बार प्रत्याशियों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा भी दी है।

निर्वाचन आयोग ने राज्य की चार खाली सीटों में से तीन के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अनुसार राजसमंद जिले की राजसंमद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा और चूरू जिले की सुजानगढ़ अजा विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

तीनों विधानसभाओं में कुल सात लाख 43,802 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना 23 मार्च को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। 30 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व संवीक्षा होगी तथा तीन अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 अप्रेल को मतदान होगा, जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभाओं में 1,145 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें सहाड़ा में 387, सुजानगढ़ में 418 और राजसमंद में 340 मतदान केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत फोटो पहचान पत्र का वितरण किया जा चुका है।

गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार आयोग ने ऑनलाइन नामांकन की भी वैकल्पिक व्यवस्था दी है। साथ ही चुनावी सभा करने, वाहनों की अनुमति लेने जैसे कई कार्य ऑनलाइन संपादित किए जा सकते हैं। वहीं 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग और दिव्यांग डाक मतपत्र के जरिए मतदान कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवर लाल व राजसमंद से भाजपा विधायक किरण महेश्वरी का निधन हो चुका है।

राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर भी उपचुनाव होना है जहां से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का इस साल जनवरी में निधन हो गया था। हालांकि इसके लिए चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से चार फिलहाल खाली हैं। सदन में सत्ताधारी कांग्रेस के 104 सदस्य हैं और भाजपा के 71 विधायक हैं। इसी तरह 13 विधायक निर्दलीय हैं जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो, माकपा के दो व आरएलडी का एक विधायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!