लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव : पहले चार घंटे में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:19 IST

Open in App

जयपुर, 17 अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत शनिवार सुबह सात बजे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हुआ और पहले चार घंटे में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 23.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहाडा (भीलवाडा) में 23.94 प्रतिशत, राजसमंद में 23.92 प्रतिशत और सुजानगढ (चूरू) में 21.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

तीनों क्षेत्रों के कुल सात लाख 43 हजार 802 मतदाता 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतगणना दो मई को होगी।

सुजानगढ से विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाडा से विधायक कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव में उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया