लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की मैदानी तैयारी तेज, कांग्रेस ने प्रवक्ताओं को बांटे दायित्व

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2020 19:33 IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं को चुनाव क्षेत्रों में मीडिया प्रबंधन हेतु दायित्व सौंपा है. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में कांग्रेस ने उपचुनाव की मैदानी तैयारी तेज कर दी है. कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चुनाव क्षेत्रों में मीडिया  प्रबंधन का दायित्व नेताओं को सौंप दिया है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने उपचुनाव की मैदानी तैयारी तेज कर दी है. कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चुनाव क्षेत्रों में मीडिया  प्रबंधन का दायित्व नेताओं को सौंप दिया है. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं को चुनाव क्षेत्रों में मीडिया प्रबंधन हेतु दायित्व सौंपा है. 

मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता को सांची एवं सुरखी, उपाध्यक्ष सैय्यद जाफर को अनूपपुर, उपाध्यक्ष अभय दुबे को आगर एवं हाटपीपल्या, अध्यक्षीय मीडिया समन्वयक नरेंन्द्र सलूजा को सांवेर, सुआसरा तथा बदनावर तथा के के मिश्रा को ग्वालियर संभाग की विधानसभा सीटों का दायित्व सौंपा है. मिश्रा के साथ सहयोग हेतु प्रवक्तात्रय दुर्गेश शर्मा, राम पांडे एवं रवि सक्सेना संबद्ध रहेंगे.

मध्य प्रदेश में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब दे दिया. उन्होंने नोटिस में कहा कि वे पार्टी से अपना इस्तीफा 9 फरवरी को दे चुके हैं. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने गुड्डू के इस्तीफा न मिलने की बात कही है.

मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू द्वारा भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए बयान के बाद सियासत और गर्मा गई है. गुड्डू के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने उन्हें नोटिस देकर 7 दिनों में जवाब मांगा था.

नोटिस का जवाब गुड्डू ने आज दे दिया. दो पेज के दिए जवाब में उन्होंने भाजपा के अलावा सिंधिया और पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट को घेरा है. गुड्डू ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि वे 9 फरवरी को ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने अपने जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट पर भी आरोप लगाए हैं.

उन्होंने कहा कि तुलसी सिलावट को सांवेर उपचुनाव में हराना है. उन्होंने सिंधिया परिवार पर भी जमकर निशाना साधा. गुड्डू ने आरोप लगाया कि किसानों के मुद्दों पर लगातार सरकारों को चिट्ठियां लिखने वाले सिंधिया आज किसानों से बात करने को तैयार नहीं हैं, ना ही सिलावट किसानों की सुध ले रहे हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां