लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव: करीब आठ लाख मतदाता 31 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:51 IST

Open in App

गुवाहाटी,19 अक्टूबर असम में 30 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में कुल 7,96,456 मतदाता 31 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कुल मतदाताओं में 4,03,374 पुरूष और 3,93,078 महिलाएं हैं। वहीं, कुल 3,165 मतदाता सैन्यकर्मी हैं, जबकि 8,864 मतदाता 80वर्ष से अधिक आयु के हैं और 4,998 मतदाता दिव्यांग हैं।

राज्य में गोसाईंगांव,भवानीपुर, तामुलपुर, मरियानी और थोवरा विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। मतगणना दो नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने उपचुनावों से संबद्ध एग्जिट पोल पर रोक लगा दिया है और सीईओ कार्यालय ने हर किसी से आयोग के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने कहा है।

गोसाईंगांव और तामुलपुर में उपचुनाव करने की जरूरत वहां के वर्तमान विधायकों का निधन हो जाने के चलते पड़ी। वहीं, शेष तीन सीटों के वर्तमान विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये।

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में गोसाईंगांव सीट यूपीपीएल ने, तामुलपुर सीट बीपीएफ ने जीती थी। कांग्रेस ने मरियानी और थोवरा सीट, जबकि एआईयूडीएफ ने भवानीपुर सीट जीती थी।

राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 59, जबकि इसकी सहयोगी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के क्रमश: नौ और पांच विधायक हैं।

वहीं, कांग्रेस के 27, एआईयूडीएफ के 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के तीन और माकपा के एक विधायक हैं जबकि एक निर्दलीय विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्यसभा के लिए हाल ही में नामित किये जाने के बाद अपनी सीट खाली कर दी, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी माजुली सीट पर उप चुनाव कराने की अब तक घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन