लाइव न्यूज़ :

लोकसभा की तीन, विधानसभा की 30 सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि तीन लोकसभा सीटों और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतगणना दो नवंबर को होगी।

जिन तीन लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं। इस तीनों लोकसभा सीट से चुने गए सांसदों का निधन हो जाने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रामस्वरूप शर्मा का इस साल मार्च में दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो जाने के कारण मंडी लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के बाद खंडवा सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा दादरा एवं नगर हवेली से निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर फरवरी में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

इनके अलावा 14 राज्यों में 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। असम में पांच, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक एवं राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड एवं तेलंगाना में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेश और मध्य प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों में तीन संसदीय सीट पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।’’

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए कोविड-19 के मद्देनजर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें नामांकन से पहले एवं बाद में रैलियां निकालने पर रोक, प्रचार के लिए बाहर परिसरों में बैठने की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को अनुमति, राष्ट्रीय एवं राज्य के मान्यता प्राप्त दलों के लिए अधिकतम 20 स्टार प्रचारक और मतदान समाप्त होने से 72 घंटे पहले प्रचार पर रोक शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने चार सितंबर को पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट तथा उन तीन सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी जहां चुनाव ‘‘स्थगित’’ करने पड़े थे। इनमें पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की एक सीट शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह