लाइव न्यूज़ :

केरल, पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीटों के लिए 29 नवंबर को होगा उपचुनाव

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर केरल और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए 29 नवंबर को उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने रविवार को उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की।

केरल कांग्रेस (एम) के जोस के मणि और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष के इस्तीफों के कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि चुनावों की अधिसूचना 9 नवंबर को जारी होगी जबकि मतदान 29 नवंबर को होगा।

मतों की गिनती स्थापित परंपरा के मुताबिक मतदान पूरा होने के एक घंटे बाद आरंभ होगी।

मणि ने इस साल जनवरी महीने में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल जुलाई 2024 तक था।

घोष ने भी इसी साल सितंबर महीने में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होना था।

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आयोग ने केरल की राज्यसभा सीट पर चुनाव टाल दिया था और कहा था कि परिस्थितियों में सुधार के बाद इस बारे में फैसला करेगी।

आयोग ने इसके साथ ही तेलंगाना विधानपरिषद की छह सीटों और आंध्र प्रदेश विधानपरिषद की तीन सीटों के लिए चुनाव की भी घोष्णा की। वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण इन सीटों पर चुनाव हो रहा है। तेलंगाना की छह सीटें इस साल जून में जबकि आंध्र प्रदेश की तीनों सीटें मई महीने में खाली हुई थी।

आयोग ने महाराष्ट्र की एक विधानपरिषद सीट पर उपुचनाव कराने की भी घोषणा की। यह सीट वर्तमान सदस्य शरद नामदेव के निधन से खाली हुई है।

कोराना महामारी की स्थितियों में सुधार के बाद आयोग ने 29 नवंबर को इन सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह