लाइव न्यूज़ :

असम में विधानसभा की पांच सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 सितंबर असम में विधानसभा की पांच सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की।

आयोग ने कहा कि मतगणना दो नवंबर को होगी और पांच नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

तारीख की घोषणा के साथ ही उन जिलों में चुनाव आचार संहिता तत्काल लागू हो जाएगी जहां उपचुनाव होने हैं।

गोसाईंगाव और तमुलपुर में विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव होने हैं, वहीं भपानीपुर,मारियानी और थोवरा के विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पद से इस्तीफा देने से ये सीटें रिक्त हुई हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है, 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में, सत्तारूढ़ भाजपा के 60 विधायक हैं। इन सीटों में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की सीट शामिल है, जो सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

इसकी सहयोगी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के क्रमश: नौ और पांच विधायक हैं। कांग्रेस के 27 विधायक , एआईयूडीएफ के 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के तीन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है जबकि एक निर्दलीय विधायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?