लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:00 IST

Open in App

दमन, दो नवंबर दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर को 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के अधीन आती है। यहां 2.58 लाख लोगों के पास मताधिकार है।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई थी।

उपचुनाव यहां के सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराया गया। देलकर 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में मृत मिले थे।

इस उपचुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर शिवसेना उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने महेश गावित और कांग्रेस ने महेश ढोड़ी को मैदान में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos