लाइव न्यूज़ :

By-Elections 2024: चुनाव आयोग ने यूपी, केरल और पंजाब में विधानसभा उपचुनावों की तारीख बदली

By रुस्तम राणा | Updated: November 4, 2024 16:12 IST

14 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर करने की घोषणा की। उपचुनाव की तारीखों में बदलाव वाले निर्वाचन क्षेत्र केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हैं। चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर तय की थी।

Open in App

By-Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 14 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर करने की घोषणा की। उपचुनाव की तारीखों में बदलाव वाले निर्वाचन क्षेत्र केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हैं। चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर तय की थी।

चुनाव आयोग ने कहा, "विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद सहित) और कुछ सामाजिक संगठनों से 13 नवंबर, 2024 को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, क्योंकि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, विभिन्न रसद संबंधी मुद्दे पैदा हो सकते हैं और मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।"

अब 20 नवंबर को जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा वे इस प्रकार हैं:- 

1. पलक्कड़ - केरल 2. डेरा बाबा नानक - पंजाब 3. छबेवाल (एससी) - पंजाब 4. गिद्दड़बाहा - पंजाब 5. बरनाला - पंजाब 6. मीरापुर - उत्तर प्रदेश 7 कुंदरकी - उत्तर प्रदेश 8. गाजियाबाद - उत्तर प्रदेश 9. खैर (एससी) - उत्तर प्रदेश 10. करहल - उत्तर प्रदेश 11. सिसामऊ - उत्तर प्रदेश 12. फूलपुर - उत्तर प्रदेश 13. कटेहरी - उत्तर प्रदेश 14. मझवां - उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड चुनाव के दूसरे चरण के साथ 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से मिलकर बने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन से चुनौती मिल रही है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। 2014 में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। महाराष्ट्र, झारखंड और उपचुनावों के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह