लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: यूपी में स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर आजम खान और अनुप्रिया पटेल की साख दांव पर! पंजाब जालंधर लोकसभा सीट पर भी आज हो रहा मतदान

By विनीत कुमार | Updated: May 10, 2023 09:53 IST

उत्तर प्रदेश में आज स्वार छाबने विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है। ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, सपा और भाजपा की साख दांव पर।सपा ने स्वार सीट से करीब 21 साल बाद किसी हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला।

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के साथ-साथ आज कुछ अन्य राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के लिए वोट भी डाले जा रहे हैं इसमें सबसे अहम उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटें हैं। साथ ही पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट और ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर भी मतदान आज हो रहा है।

यूपी में आजम खान और अनुप्रिया पटेल की साख दांव पर

उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मायावती की अगुवाई वाली बसपा ने इस उपचुनाव से दूरी बना रखी है। वहीं, कांग्रेस ने सिर्फ छानबे सीट पर ही अपना उम्मीदवार उतारा है। भाजपा ने इन दोनों सीटों पर अपना दल (सोनेलाल) को समर्थन दे रही है।

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है। छानबे सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। 

समाजवादी पार्टी ने स्वार सीट से अनुराधा चौहान और अपना दल (सोनेलाल) ने शफीक अहमद अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने करीब 21 साल बाद इस सीट पर किसी हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। उधर, छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को मैदान में उतारा है। सपा ने कीर्ति कोल को मैदान में उतारा है।

पंजाब के जालंधर में अकाली दल के सामने बड़ी चुनौती

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह शुरू हो गया। यहां आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर संसदीय क्षेत्र में सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं जिनमें 41 ट्रांसजेंडर हैं। 

चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गयी थी। चौधरी को इस साल जनवरी में जिले के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। 

इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंद्र इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।

मेघालय और ओडिशा में भी विधानसभा सीट पर उप चुनाव

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहे हैं। राज्य में गत 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव से पहले यूडीपी के प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मतगणना 13 मई को होगी। 

दूसरी ओर ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। विधायक और राज्य के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की गत 29 जनवरी को हत्या के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। उपचुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा, बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। 

बीजद ने दास की बेटी दीपाली दास को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने तांकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के टिकट पर दिवंगत विधायक बीरेन पांडेय के बेटे तरुण पांडेय किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेश समाचारआज़म खानAnupriya Patelभारतीय जनता पार्टीकांग्रेससमाजवादी पार्टीआम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी