लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव 2019: बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में कुल 36 उम्मीदवारों की सूची की जारी, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2019 14:48 IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को ही होने की उम्मीद है। प्रदेश से प्रत्याशियों के नामों का पैनल दिल्ली भेज दिया गया।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अलग-अलग राज्यों की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को ही होने की उम्मीद है। प्रदेश से प्रत्याशियों के नामों का पैनल दिल्ली भेज दिया गया।

उधर, इस साल सिक्किम विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोलने वाली भाजपा ने 21 अक्टूबर को तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ एसकेएम के साथ गठबंधन किया है। भाजपा के सिक्किम प्रभारी नितिन नवीन ने यहां शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि दोनों पार्टियों ने इस सीमावर्ती राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है। 

समझौते के तहत भाजपा गंगटोक और मरताम-रुमटेक सीटों पर चुनाव लडे़गी जो क्रमश: भूटिया और लेपचा समुदाय के लिए आरक्षित है, जबकि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पोकलोक-कामरांग सीट से अपना प्रत्याशी उतारेगा। 

समझौते की वजह बताते हुए एसकेएम के प्रवक्ता जैकब खलिंग राय ने कहा कि सिक्किम के कई मुद्दे लंबित हैं, जिनका हल केंद्र सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में लिम्बू और तमांग जाति के लिए विधानसभा में सीटें आरक्षित करने और 11 छूट गई जातियों को जनजाति का दर्जा देने की मांग शामिल है। तीनों सीटें विधानसभा चुनाव में दो स्थानों से जीतने वाले विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। 

टॅग्स :उपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह