लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: हरियाणा की बरोदा सीट के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 13:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मंगलवार को मतदान जारी है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

उपचुनाव में कुल 1.81 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।

उपचुनाव के लिए कुल 280 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 151 को ‘‘संवेदनशील’’ घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बल की तीन टुकड़ियों सहित सुरक्षा कर्मियों को शांतिपूर्ण उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट, दस्ताने और सैनिटाइजर की व्यवस्था मतदान कर्मचारियों के लिए की गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बरोदा के लोगों के लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मेरे प्यारे बरोदावासियों, लोकतंत्र में एक-एक वोट बहुमूल्य है, आपका एक वोट भी कीमती है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें तथा मतदान करें।’’

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ बरोदा उप-चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और हरियाणा की राजनीति की दशा व दिशा बदलेगा। बरोदा विधानसभा के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि आप कोरोना संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस त्योहार में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। आप सभी मतदाताओं का एक-एक मत बहुत महत्वपूर्ण है।’’

बरोदा से भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने सुबह मतदान किया। पहलवानी से राजनीति में आए दत्त ने मतदान से पहले उन्होंने अपनी अकादमी में पूजा भी की थी।

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,80,529 मतदाता हैं, जिनमें से 99,726 पुरुष, 80,801 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं।

बरोदा उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह