लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: हरियाणा की बरोदा सीट के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: November 3, 2020 08:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

उपचुनाव में कुल 1.81 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं।

कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।

उपचुनाव के लिए कुल 280 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 151 को ‘‘संवेदनशील’’ घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बल की तीन टुकड़ियों सहित सुरक्षा कर्मियों को शांतिपूर्ण उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट, दस्ताने और सैनिटाइजर की व्यवस्था मतदान कर्मचारियों के लिए की गई है।

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,80,529 मतदाता हैं, जिनमें से 99,726 पुरुष, 80,801 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं।

बरोदा उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?