लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर शिवसेना आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 11:12 IST

Open in App

सिलवासा, दो नवंबर दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की पहले एक घंटे की गणना में पूर्व सांसद दिवंगत मोहन देलकर की पत्नी एवं शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर आगे चल रही हैं।

इस लोकसभा सीट के लिए मतगणना मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन चरण की मतगणना पूरी होने के बाद कलाबेन देलकर 4800 मत के साथ आगे चल रही हैं, उन्हें अभी तक 12,268 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश गावित को 7,418, जबकि कांग्रेस के महेश ढोड़ी को 447 वोट मिले हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यह सीट अनुसूचित जाति के तहत आरक्षित है, जो केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के अधीन आती है।

उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराया गया।

मोहन देलकर ने 2019 चुनाव में भाजपा के मौजूदा सांसद नाटुभाई पटेल को 9001 मतों से मात दी थी। देलकर 23 फरवरी 2001 को मुंबई के एक होटल में मृत मिले थे।

अपने राजनीतिक करियर में वह भाजपा और कांग्रेस दोनों के सदस्य रहे, लेकिन 2019 में दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट से उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो