लाइव न्यूज़ :

By-election results: कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जीत, कुछ खास परिवार के लोग ही मालिक होते हैं, सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2021 19:35 IST

By-election results: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य में हाल ही में संपन्न उपचुनाव में लोगों ने उनके धुर विरोधी लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों सीटों पर नीताीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने राष्ट्रीय जनता दल को पराजित किया.नीतीश कुमार जद (यू) के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.नवनिर्वाचित उम्मीदवारों गणेश भारती और राजीव कुमार सिंह को सम्मानित किया गया.

पटनाः बिहार विधानसभा के दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में दोनों सीटों पर मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि हमारे लिए जनता मालिक है, लेकिन उनलोगों के लिए कुछ खास परिवार के लोग ही मालिक होते हैं. 

उन्होंने कहा कि फर्क तो यही है. जिसका जो स्‍वभाव होता है, करता है. जिसको जो मन आता है बोलता रहता है. लेकिन हमारी दिलचस्‍पी काम करने में है. जब तक जनता चाहेगी काम करते रहेंगे. नीतीश कुमार ने कहा की विपक्ष के लोग भी अपना काम करते रहे. लेकिन हम लोगों को उन लोगों में कोई दिलचस्पी नहीं था की लोग क्या कर रहे हैं. हम लोगों ने काम किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा की हमलोगों ने पहले ही कहा था की जनता ही मालिक है. वही फैसला करेगी. बिहार में दोनों जगहों पर जनता ने जो फैसला लिया, वह सबके सामने है. हमलोगों का जो काम है. उससे लोगों को संतोष है. उसपर भरोसा है. इस वजह से लोगों ने अपना मत दिया है. उन्होंने कहा कि विरोध में जिसको जो करना था लोगों ने किया. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सब पता है.  इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा, उनपर फूलों की बारिश की गई. कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलमाला पहना कर अभिनंदन किया. जदयू कार्यालय में उनके स्‍वागत और मुख्यमंत्री के सम्‍मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

कार्यक्रम के दौरान जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय इस्‍पात मंत्री आरसीपी सिंह, जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा समेत बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए. वहीं बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

कुमार ने कहा, “उपचुनाव हमारे लिए एक दुखद मौका था क्योंकि हमारे मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण इसकी नौबत आयी. मैंने हमेशा माना है कि लोगों की इच्छा सबसे ऊपर है. उन्होंने हम पर भरोसा जताया है। जब तक उनका विश्वास बना रहेगा, हम उनकी सेवा करते रहेंगे.” 

टॅग्स :उपचुनावनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां