लाइव न्यूज़ :

By-election results: राजस्थान में सीएम गहलोत की धमक, कांग्रेस ने दोनों सीटें जीत ली, भाजपा को करारा झटका, 2023 में विधानसभा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 18:12 IST

By-election results: 200 सीटों वाला राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सीटें 106 से बढ़कर 108 हो गई हैं। विधानसभा में भाजपा की 71 सीटें हैं जबकि 13 निर्दलीय विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को हुए मतों की गिनती मंगलवार को हुई।वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस की प्रीति शक्तावत विजयी रहीं।धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे हैं।

जयपुरः  सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में राज्य की धरियावद व वल्लभनगर, दोनों सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस ने उपचुनाव में एक सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है तो एक सीट उसने भाजपा से छीनी है।

 

अगले महीने तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही अशोक गहलोत सरकार के लिए इसे बड़ी जीत माना जा रहा है और मुख्यमंत्री गहलोत ने इसे जनता द्वारा राज्य सरकार के सुशासन मुहर बताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को हुए मतों की गिनती मंगलवार को हुई।

निर्वाचन विभाग के अनुसार वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस की प्रीति शक्तावत विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उदय लाल डांगी को 20606 मतों से हराया। वहीं धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे हैं। आयोग के अनुसार मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया। आज के परिणाम से 200 सीटों वाला राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सीटें 106 से बढ़कर 108 हो गई हैं। विधानसभा में भाजपा की 71 सीटें हैं जबकि 13 निर्दलीय विधायक हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन जबकि माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो दो विधायक हैं। उपचुनाव में जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,'कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई है।'

गहलोत के अनुसार,'कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा संदेश दिया है।' वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए मंगलवार को इसे स्वाभाविक व परिस्थितिजन्य बताया।

पूनियां ने ट्वीट किया,' यह पराजय स्वाभाविक है; परिस्थितिजन्य है और स्थानीय समीकरण तथा मुद्दों पर निर्भर थी।' पूनियां ने आगे लिखा,' हमें मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए; आलोचना से बचते हुए;सीख और सबक़ लेकर आगे बढ़ना है। जब हम सत्ता में थे, तब भी हम उपचुनावों में पराजय से सबक लेकर आगे बढ़े हैं।' 

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos