लाइव न्यूज़ :

By Election Results 2023: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से खिला कांग्रेस का चेहरा, जानें किसने कहां से मारी बाजी?

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2023 17:45 IST

उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए उम्मीद लेकर आए हैं। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में जीत के अलावा तमिलनाडु में भी पार्टी को अच्छे नतीजे मिले हैं। जानिए सभी पांच सीटों के क्या रहे नतीजे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के कस्बा पेठ और पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत।महाराष्ट्र के पुणे के कस्बा पेठ सीट पर तीन दशक बाद कांग्रेस की जीत, भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध।पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, विधानसभा में खुला खाता।

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही कांग्रेस के लिए निराशा लेकर आए हैं लेकिन चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए राहत लेकर आए हैं। महाराष्ट्र के कस्बा पेठ और पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत अहम है। पश्चिम बंगाल में जीत से जहां राज्य की विधानसभा में कांग्रेस का पहला विधायक पहुंचेगा, वहीं महाराष्ट्र के कस्बा पेठ में  30 साल के बाद पार्टी को जीत मिली है। इसके अलावा तमिलना़डु के इरोड (पूर्व) में भी कांग्रेस की जीत तय है।

महाराष्ट्र: कस्बा में भाजपा के गढ़ में सेंध

कस्बा पेठ में तीन दशक बाद जीत: महाराष्ट्र के पुणे की इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने जीत दर्ज की। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन पार्टी इस सीट को बरकरार रखने में विफल रही। भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को हार का सामना करना पड़ा। कस्बा पेठ सीट पर भाजपा 28 साल से जीत दर्ज करती आई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के समर्थन वाले उम्मीदवार धंगेकर ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की। 

धंगेकर को 73,194 वोट मिले जबकि रसाने को 62,244 वोट मिले। कस्बा पेठ में कांग्रेस की जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल जून में राज्य सरकार बदलने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और विरोधी एमवीए के बीच यह पहली सीधी टक्कर थी। 

चिंचवाड़ में हार: महाराष्ट्र में पुणे जिले की इस सीट पर भाजपा के अश्विनी लक्ष्मण जगताप की जीत तय मानी जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक वे एनसीपी उम्मीदवार नाना काटे से 11 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे।

झारखंड की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की हार

झारखंड के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव में आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी 21970 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही। उन्होंने कांग्रेस के बजरंग महतो को हराया। आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस विधायक ममता देवी के अयोग्य घोषित होने के बाद यहां उपचुनाव कराना पड़ा था। सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार तथा ममता के पति बजरंग महतो हालांकि जीत हासिल नहीं कर सके।

बंगाल विधानसभा में कांग्रेस की दस्तक

पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बायरन विश्वास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी को 22,980 मतों से हरा दिया। इसके साथ ही वह मौजूदा विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाले कांग्रेस के पहले विधायक बन गए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार मतगणना के 16 दौर पूरे होने के बाद वाम समर्थित विश्वास को 87,667 वोट मिले। जबकि टीएमसी के उम्मीदवार देवाशीष बनर्जी को 64,681 और भाजपा के प्रत्याशी दिलीप साहा को 25,815 वोट मिले। 

पिछले साल दिसंबर में राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के गृह क्षेत्र मुर्शिदाबाद के तहत आने के कारण इस सीट पर उपचुनाव को उनके लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा था। पश्चिम बंगाल में साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा का खाता भी नहीं खुल पाया था।

तमिलनाडु में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन की जीत लगभग पक्की है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार खबर लिखे जाने तक अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस उम्मीदवार इनसे करीब 45 हजार वोटों से आगे हैं। इरोड (पूर्व) विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार एलनगोवन और अन्नाद्रमुक प्रत्याशी थेन्नासारू के बीच ही है। 

एलनगोवन को उपचुनाव में द्रमुक का समर्थन हासिल है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका और डीएमडीके के एस आनंद शामिल हैं। इरोड (पूर्व) से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीतमिलनाडुमहाराष्ट्रझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां