By-Election Results 2022: मोकामा में राजद, गोपालगंज पर भाजपा का कब्जा, अपना-अपना किला बचाने में सफल, बिहार विधानसभा उपचुनाव में मैच ड्रा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2022 15:51 IST2022-11-06T15:49:09+5:302022-11-06T15:51:29+5:30

By-Election Results 2022: मोकामा और गोपालगंज का उप चुनाव कई मायनों में बेहद खास रहा है। दोनों ही सीटों पर महिला विधायक जीतकर सदन में पहुंची हैं।

By-Election Results 2022 RJD NEELAM DEVI in Mokama, BJP KUSUM DEVI capture Gopalganj successful match draw in Bihar assembly | By-Election Results 2022: मोकामा में राजद, गोपालगंज पर भाजपा का कब्जा, अपना-अपना किला बचाने में सफल, बिहार विधानसभा उपचुनाव में मैच ड्रा

बिहार के दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है।

Highlightsगोपालगंज में भाजपा ने भी अपना किला बचाए रखा है। मोकामा सीट पर एक बार फिर से राजद का कब्जा हो गया।गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने राजद उम्मीदवार को हरा दिया।

By-Election Results 2022: बिहार के दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। मुकाबला बराबरी का रहा है। भाजपा और राजद दोनों अपनी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। मोकामा सीट पर एक बार फिर से राजद का कब्जा हो गया है, जबकि गोपालगंज में भाजपा ने भी अपना किला बचाए रखा है।

दोनों सीट पहले इन्हीं दोनों दलों के पास थी और सीधा मुकाबला भी इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच रहा। आखिरकार मोकामा सीट पर राजद की उम्मीदवार नीलम देवी में जीत हासिल की जबकि दूसरी तरफ गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने राजद उम्मीदवार को हरा दिया। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को हराया है।

अनंत सिंह पिछले चार बार से यहां से विधायक थे। उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद हुए चुनाव में उनकी पत्नी ने जीत दर्ज की है और अपने पति के किला को फतह नहीं होने दिया। मोकामा और गोपालगंज का उप चुनाव कई मायनों में बेहद खास रहा है। इन दोनों सीटों पर पहले पुरुष विधायक हुआ करते थे लेकिन अब दोनों ही सीटों पर महिला विधायक जीतकर सदन में पहुंची हैं।

खास बात यह भी है चुनाव में जीत हासिल करने वाली इन दोनों महिला विधायकों के पति पहले इसी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक रहे सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज में चुनाव कराया गया था।

यहां उनकी पत्नी कुसुम देवी की जीत हुई है जबकि पूर्व विधायक अनंत सिंह की सदस्यता चली जाने के बाद मोकामा में चुनाव कराया गया और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव में जीत हासिल की है। गोपालगंज में भाजपा और राजद के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था। वहीं, 2005 से गोपालगंज की सीट भाजपा के खाते में है और इस बार भी भाजपा का कब्जा यहां बरकरार रहा।

भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता को 1794 मतों से हराया। कुसुम देवी को 70053 हजार मत मिले हैं, जबकि राजद उम्मीदवार को 68259 हजार मत मिले हैं। उधर, मोकामा में नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 12741 वोटों से हराया है। नीलम देवी को 79744 वोट मिले। वहीं सोनम देवी को 63003 वोट मिले।

Web Title: By-Election Results 2022 RJD NEELAM DEVI in Mokama, BJP KUSUM DEVI capture Gopalganj successful match draw in Bihar assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे