अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट उपचुनाव: ऋतुजा लटके 47306 वोट से आगे, नोटा 11569 दूसरे स्थान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 13:45 IST2022-11-06T13:44:16+5:302022-11-06T13:45:25+5:30

By-Election Results 2022: मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण संबंधित सीट पर आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

By-Election Results 2022 Andheri East assembly seat by-election Rituja Latke leading by 47306 votes NOTA 11569 in second place | अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट उपचुनाव: ऋतुजा लटके 47306 वोट से आगे, नोटा 11569 दूसरे स्थान पर

दसवें दौर की मतगणना के अंत में ऋतुजा लटके को 61956 मत प्राप्त हुए हैं।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी दौड़ से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने से यह चुनाव महज औपचारिकता रह गया।दसवें दौर की मतगणना के अंत में ऋतुजा लटके को 61956 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा विकल्प के पक्ष में अब तक 11569 वोट पड़े हैं, जिससे छह अन्य निर्दलीय उम्मीदवार बहुत पीछे रह गए हैं।

By-Election Results 2022: मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके आसान जीत की ओर हैं और उन्हें रविवार को अब तक 61956 वोट मिले हैं। उनके बाद उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प के पक्ष में 11569 मत पड़े हैं।

मतों की गिनती के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण संबंधित सीट पर आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी दौड़ से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने से यह चुनाव महज औपचारिकता रह गया।

दसवें दौर की मतगणना के अंत में ऋतुजा लटके को 61956 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा विकल्प के पक्ष में अब तक 11569 वोट पड़े हैं, जिससे छह अन्य निर्दलीय उम्मीदवार बहुत पीछे रह गए हैं। नोटा मतदाताओं को चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करने का विकल्प देता है।

शिवसेना के रमेश लटके ने अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 56 सीट पर जीत हासिल की थी। इस साल मई में रमेश लटके के निधन के कारण यह संख्या घटकर 55 रह गई थी।

जून में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 शिवसेना विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार (एमवीए) गिर गई थी। इसके बाद शिंदे भाजपा के साथ गठबंधन में मुख्यमंत्री बने। एमवीए सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला है। एमवीए के घटक दल-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस, दोनों ने ऋतुजा लटके की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। 

Web Title: By-Election Results 2022 Andheri East assembly seat by-election Rituja Latke leading by 47306 votes NOTA 11569 in second place

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे