By Election Result 2024 Live Updates: 7 राज्य और 13 सीट, ‘इंडिया’ गठबंधन की बल्ले-बल्ले, 10 सीट पर कब्जा, भाजपा को केवल 2 सीट, नीतीश और लालू को निर्दलीय शंकर सिंह ने दिया झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 16:08 IST2024-07-13T14:39:56+5:302024-07-13T16:08:31+5:30

By Election Result 2024 Live Updates: रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा व मानिकतला (पश्चिम बंगाल), बद्रीनाथ व मंगलौर (उत्तराखंड), जालंधर पश्चिम (पंजाब), देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश), रुपौली (बिहार), विक्रावंडी (तमिलनाडु) और अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश) शामिल।

By Election Result 2024 Live Updates 7 states 13 seats, 'India' alliance wins captures 10 seats BJP won 2 independent get 1 seat | By Election Result 2024 Live Updates: 7 राज्य और 13 सीट, ‘इंडिया’ गठबंधन की बल्ले-बल्ले, 10 सीट पर कब्जा, भाजपा को केवल 2 सीट, नीतीश और लालू को निर्दलीय शंकर सिंह ने दिया झटका

photo-ani

HighlightsBy Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार उपचुनाव हुआ।By Election Result 2024 Live Updates: सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जीत गईं।By Election Result 2024 Live Updates: 2021 चुनाव में टीएमसी ने मानिकतला सीट पर कब्जा जमाया था।

By Election Result 2024 Live Updates: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर उपचुनाव खत्म हो गया। ‘इंडिया’ गठबंधन ने 13 में से 10 सीट पर बाजी मार ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2 सीट पर जीत मिली। बिहार में निर्दलीय शंकर सिंह ने जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू यादव को झटका देते हुए रुपौली (बिहार) सीट जीत ली है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बगदाह और मानिकतला विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार क्रमश: कृष्णा कल्याणी, मुकुट नामी अधिकारी, मधुपर्णा ताहकुर और सुप्ति पांडे ने बाजी मार और भाजपा के सभी प्रत्याशी को हराया।

1. पंजाब उपचुनावः आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों से हराया।

2. मप्र उपचुनाव: भाजपा के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह इनवती को 3,200 से अधिक मतों से हराकर अमरवाड़ा सीट जीती।

3. हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: भाजपा के आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर 1,571 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

4. हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ विधानसभा सीट पर 8,990 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

5. हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा उपचुनाव 9399 मतों से जीता। 

6. पश्चिम बंगाल उपचुनावः रायगंज विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।

7. बिहार उपचुनावः रुपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 8000 से अधिक मतों से हराया।

8. तमिलनाडु उपचुनावः तमिलनाडु उपचुनाव: द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के उम्मीदवार अन्नियुर शिवा ने विक्रवांडी विधानसभा सीट पर 67,757 वोटों से जीत दर्ज की।

9. पश्चिम बंगाल उपचुनावः राणाघाट दक्षिण मुकुट नामी अधिकारी ने बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी को 39048 मतों से दी मात।

10. पश्चिम बंगाल उपचुनावः बगदाह सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार मधुपर्णा ताहकुर ने जीत दर्ज की। भाजपा को 33455 से हराया।

11. पश्चिम बंगाल उपचुनावः मानिकतला विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार सुप्ति पांडे ने बाजी मारी और भाजपा प्रत्याशी को 50838 से हराया।

12. उत्तराखंड उपचुनावः बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने जीत दर्ज की। 5224 मतों से भाजपा की हार हुई। 

13. उत्तराखंड उपचुनावः मंगलौर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने बाजी मारी। 422 मतों से भाजपा को मात दी।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के उम्मीदवार शनिवार को विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सभी आंकड़े देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने बाजी मारी। 

भाजपा उम्मीदवार के.एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हरा दिया

पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के मोहिंदर भगत जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार के.एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हरा दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कमलेश ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 मतों से शिकस्त दी

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की हिमाचल प्रदेश इकाई के पांच बार अध्यक्ष रहे बावा को 34,608 वोट मिले। भाजपा के आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर 1,571 मतों के अंतर से जीत हासिल की। देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 मतों से शिकस्त दी।

देहरा निर्वाचन क्षेत्र 2012 में किए गए परिसीमन के बाद बना था

राज्य में विधानसभा की तीन सीट पर उपचुनाव हुए थे। देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ठाकुर को 32,737 मत मिले, जबकि सिंह को 23,338 मत मिले। वहीं, इस सीट पर तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों में से कोई भी 200 वोट हासिल नहीं कर पाए। देहरा निर्वाचन क्षेत्र 2012 में किए गए परिसीमन के बाद बना था।

13 सीट पर 10 जुलाई को वोट डाले गए थे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रवि इंदर सिंह 2012 में इस सीट से चुने गए थे। होशियार सिंह ने 2017 और 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर देहरा सीट से जीत हासिल की थी। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। तीनों सीट पर 10 जुलाई को वोट डाले गए थे।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपब्ल्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला और काजी निजामुद्दीन ने जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ सीट पर भाजपा के कमलेश प्रताप शाही ने कांग्रेस के धीरन शाह इनवती को हराया। तमिलनाडु में विक्रवांडी सीट पर द्रमुक के अन्नियुर शिवा पीएमके के अंबुमणि सी. को हराया।

English summary :
By Election Result 2024 Live Updates 7 states 13 seats, 'India' alliance wins captures 10 seats BJP won 2 independent get 1 seat


Web Title: By Election Result 2024 Live Updates 7 states 13 seats, 'India' alliance wins captures 10 seats BJP won 2 independent get 1 seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे