लाइव न्यूज़ :

मिजोरम की सेरछिप विधानसभा सीट पर उपचुनाव, अपराह्न तीन बजे तक 69.5 मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:06 IST

Open in App

आइजोल, 17 अप्रैल मिजोरम की सेरछिप विधानसभा सभा सीट पर शनिवार को जारी उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक कुल 19 हजार से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 69.5 प्रतिशत अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शुरुआत में धीमा रहा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे इसने गति पकड़ी।

सेरछिप उपचुनाव में 10,329 महिलाओं समेत कुल 19,520 पंजीकृत मतदाता हैं, जो सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जेडपीएम और कांग्रेस उम्मीदवार सहित छह उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि सभी 29 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

उन्होंने कहा कि मतदान शाम सात बजे तक चलेगा। इससे पहले मतदान का कार्यक्रम सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था।

कुछ राजनीतिक दलों ने धार्मिक बाध्यताओं के चलते निर्वाचन आयोग से मतदान की तारीख बदलने का अनुरोध किया था, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आयोग से मतदान की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था।

इस सीट से विधायक ललडूहोमा को दल-बदल रोधी कानून के तहत नवंबर 2020 में अयोग्य करार दिया गया था, जिसके चलते उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।

ललडूहोमा अब जेडपीएम के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं।

उपचुनाव में छह उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

एमएनएफ ने पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पूर्व लोकसभा सदस्य वनललजॉमा को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व छात्र नेता तथा पार्टी महासचिव पी सी ललथलनसांगा किस्मत आजमा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह