लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव मतगणना : भाजपा मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश और गुजरात में आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:16 IST

Open in App

भोपाल/लखनऊ/अहमदाबाद, 10 नवंबर देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई जिसमें भाजपा मध्यप्रदेश में 17 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गुजरात में आठ सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है जबकि एक पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा पांच पर आगे है जबकि एक पर समाजवादी पार्टी और एक पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।

अधिकारियों ने बताया कि इन सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर लोगों की संख्या सीमित की गई है और कड़ाई से सामाजिक दूरी का अनुपालन कराया जा रहा है।

इस चुनावी जंग में पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है, खासतौर पर मध्यप्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार का अस्तित्व इन नतीजों पर निर्भर करेगा।

राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया गया है। वहीं, इस चुनाव के बाद विधानसभा सदस्यों की प्रभावी संख्या 229 हो जाएगी जबकि भाजपा के इस समय 107 विधायक हैं और उसे अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कम से कम आठ सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

मणिपुर की पांच सीटों, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट, झारखंड-कर्नाटक-नगालैंड-ओडिशा और तेलंगाना की दो-दो सीटों पर संपन्न उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आ रहे रूझानों के मुताबिक भाजपा मणिपुर में एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि दो अन्य सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। वही, राज्य में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

झारखंड में भाजपा एक सीट पर और कांग्रेस दूसरी सीट पर आगे है।

कर्नाटक की दोनों सीटों पर रूझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ओडिशा की दो सीटों पर संपन्न चुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल आगे चल रहा है।

नगालैंड की दोनों सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट पर कांग्रेस आगे है और पार्टी हरियाणा की एकमात्र सीट पर भी बढ़त बनाए हुए है। तेलंगाना में भाजपा आगे चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह