लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: हरियाणा की बरोदा सीट पर एक बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार दोपहर एक बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने इस बार इंदु राज नरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बरोदा से भाजपा के उम्मीदवार पहलवान योगेश्वर दत्त हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग के अनुसार यहां करीब 1.81 लाख मतदाता हैं। दोपहर एक बजे तक यहां 34.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

उपचुनाव के लिए कुल 280 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 151 को ‘‘संवेदनशील’’ घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बल की तीन टुकड़ियों सहित सुरक्षा कर्मियों को शांतिपूर्ण उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, पीपीई (निजी सुरक्षा उपकरण) किट, दस्ताने और सैनिटाइजर की व्यवस्था मतदान कर्मचारियों के लिए की गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बरोदा के लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मेरे प्यारे बरोदावासियों, लोकतंत्र में एक-एक वोट बहुमूल्य है, आपका एक वोट भी कीमती है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें तथा मतदान करें।’’

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ बरोदा उप-चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और हरियाणा की राजनीति की दशा व दिशा बदलेगा। बरोदा विधानसभा के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि आप कोरोना संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस त्योहार में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। आप सभी मतदाताओं का एक-एक मत बहुत महत्वपूर्ण है।’’

पहलवानी से राजनीति में आए योगेश्वर दत्त ने सुबह मतदान किया और इससे पहले उन्होंने अपनी अकादमी में पूजा भी की थी।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि उनका लक्ष्य लोगों की सेवा करना है।

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,80,529 मतदाता हैं, जिनमें से 99,726 पुरुष, 80,801 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं। वहीं कुल 14 उम्मीदवार यहां अपनी किस्मत आजमां रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित