लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: हरियाणा की बरोदा सीट पर 68 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदान शाम छह बजे संपन्न हुआ। कुल 68 प्रतिशत मतदााताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 68.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने इस बार इंदु राज नरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बरोदा से भाजपा के उम्मीदवार पहलवान योगेश्वर दत्त हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था।

चुनाव आयोग के अनुसार इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,80,529 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 99,726 पुरुष, 80,801 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर थे।। इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां