लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक पड़े 30.41 प्रतिशत वोट

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:10 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवम्बर उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और अपराह्न एक बजे तक औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे तक सभी सीटों पर औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े।

उन्होंने बताया कि शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आयी। दोपहर एक बजे तक नौगांवा सादात सीट पर 35.70 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 28.83, टूंडला सीट पर 31, बांगरमऊ सीट पर 33, घाटमपुर सीट पर 24.50, देवरिया सीट पर 31.85 तथा मल्हनी सीट पर 28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राय के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

हालांकि फिरोजाबाद से प्राप्त खबर के मुताबिक टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुछ स्थानों पर मतदाताओं ने विकास कार्य न होने की शिकायत करते हुए मतदान का बहिष्कार किया।

रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 के मतदाताओं ने 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्नाव से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बांगरमऊ सीट के उपचुनाव में भी बूचा गाढ़ा गांव में मतदान का बहिष्कार किया गया। हालांकि प्रशासन द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद करीब चार घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।

कोविड-19 महामारी के समय प्रदेश में पहली बार हो रही इस चुनावी कवायद में कुल 24,34,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

उपचुनाव के लिए 1,754 मतदान केंद्र तथा 3,655 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए 5,127 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट और 5,492 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश दिए हैं।

मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदेय स्थल पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती समेत सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

इस उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

नौगांवा सादात, बुलंदशहर, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी सीटें 2017 में इन पर चुने गए विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं। वहीं, बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाये जाने के कारण उनकी सदन की सदस्यता समाप्त होने जबकि टूंडला की सीट उस पर विधायक चुने गए एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद बनने के बाद खाली हुई है।

2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से छह पर भाजपा ने जबकि मल्हनी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव