लाइव न्यूज़ :

बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना गुंडाराज है, सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2023 20:27 IST

विजय सिन्हा ने पुलिसिया दमन को लेकर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सत्ता के लिए लोगों पर अत्याचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को गुंडाराज की संज्ञा दी है।किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की।सरकार को जनता का राज बता रहे हैं, जबकि अब पूरे बिहार में गुंडाराज हो गया है।

पटनाः बिहार के बक्सर में घटी घटना के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है। इसी कड़ी में अब भाजपा के द्वारा नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को गुंडाराज की संज्ञा दी है।

उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की। वही पुलिसिया दमन को लेकर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सत्ता के लिए लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार को जनता का राज बता रहे हैं, जबकि अब पूरे बिहार में गुंडाराज हो गया है।

यहां अब महिलाओं को घर में जाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। ऐसे में कहां का जनता राज है और बिहार के मुख्यमंत्री कैसे जनता राज की बात करते हैं। यह प्रमाण है कि, अब बिहार में वापस से गुंडाराज और जंगलराज चल रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिथिला के धरती पर समाधान यात्रा को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जानबुझकर वर्तमान सरकार केंद्र की सरकार कि योजना को रोकने का काम कर रही है। कई चीनी मिल बड़े और छोटे भाई के कारण बंद हो गया है। नीतीश सरकार एंनडीए सरकार की इथेनॉल योजना को रोकने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह शक्ति की धरती है, यहां के लोगों को कोई भी डरा नहीं सकता है। बिहार में मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार आतंक का सरकार चला रहे हैं। यही कारण है की यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री की नियत खोटी है, इसी वजह से पलायन नहीं रुक रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई है। यहां राहत के नाम पर सिर्फ और सिर्फ घोटाला हुआ है। बड़े भाई और छोटे भाई के नीति के कारण बिहार बर्बाद हुआ है। किस तरह के रोजगार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे रहे हैं। यह जनता समझ रही है।

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा कई प्रोजेक्ट दिया गया है। लेकिन भूमि नहीं मिलने से प्रोजेक्ट ठप है। विजय सिन्हा ने उपेन्द्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे न्यू धोखेबाज़ है। उन्होंने सभी को ठगने का काम किया है। उपेन्द्र कुशवाहा को भी सपने दिखाकर उनको पार्टी में शामिल कराया था। कुशवाहा की अगर मांग है तो सही ही है। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया