लाइव न्यूज़ :

बक्सर में गंगा नदी के पानी का रंग बदला, हड़कंप, कोरोना काल में फेंके गए थे बड़े पैमाने पर लाश

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2021 20:40 IST

बक्सर जिले के चौसा में रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि मैं पिछले 22 वर्षों से गंगा नदी को देख रहा हूं, लेकिन इस तरह गंगा का पानी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक विचार के तहत बाहर से आने वाले लोग इसमें स्नान कर रहे हैं.पानी के रंग के बदलाव के बाद स्थानीय लोग इसमें नहाहे से परहेज करने लगे हैं.स्थानीय मंदिर के पुजारी अमरनाथ पांडेय ने बताया कि लोग गंगा मां को श्रद्धा से बिना स्नान किए जल छिड़क लेते हैं, उन्हें संक्रमंण का डर सता रहा है.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी में तैरती सैकड़ों लाशों के मिलने के बाद मची सनसनी के बाद इसका दुष्प्रभाव भी अब दिखने लगा है.

पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी के पानी का रंग भी बदलकर हरा दिखने लगा है. ऐसा लग रहा है कि जैसे नदी के जल पर हरे रंग की काई लगी हो. हालांकि धारा का प्रवाह जहां है, वहां की स्थिती का तो पता नही चल पा रहा है, लेकिन किनारों में पानी के रंग में बदलाव दिखने के बाद हड़कंप मच गया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के चौसा में रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि मैं पिछले 22 वर्षों से गंगा नदी को देख रहा हूं, लेकिन इस तरह गंगा का पानी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. पानी के रंग के बदलाव के बाद स्थानीय लोग इसमें नहाहे से परहेज करने लगे हैं. हालांकि धार्मिक विचार के तहत बाहर से आने वाले लोग इसमें स्नान कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों में संक्रमण का डर सता रहा है. वहीं, स्थानीय मंदिर के पुजारी अमरनाथ पांडेय ने बताया कि लोग गंगा मां को श्रद्धा से बिना स्नान किए जल छिड़क लेते हैं, उन्हें संक्रमंण का डर सता रहा है. उन्होंने बताया कि आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ जिस तरह आज गंगा का पानी हरा हो चुका है. जब से गंगा में शव मिला है तभी से पानी का रंग बदल चुका है.

मैंने अपने जीवन काल में इस तरह का पानी कभी नहीं देखा. इसी बीच गंगा के पानी का रंग बदल गया जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है. जैसा दिख रहा है चौसा के रानी घाट पर जानवर भी पानी पीने से कतरा रही है. वही रामरेखा घाट पर कुछ ही लोग स्नान करते देखे जा सकते हैं. 

बताया जाता है कि पानी के रंग में बदलाव को देखते हुए प्रशासन के द्वारा लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जल का नमूना भेजा गया है. अपनी जांच में वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि इसमें भी संक्रमण फैला है क्या? कोरोनाकाल में हुई मौतों के बाद यदि किसी व्यक्ति का शव गंगा में बहाया गया हो तो क्या उससे पानी दूषित हुआ है, या पानी दूषित होने का कोई और भी कारण है?

यहां उल्लेखनीय है कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अबतक 20 अरब 37 करोड़ रुपए खर्च कर दिया है. लेकिन हालात बद से बदतर है. पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि गंगा के पानी में भी संक्रमण फैल गया है. जिसको लेकर लॉकडाउन के दौरान गंगा में स्नान आदि पर रोक लगाई गई थी.

गंगा नदी के पानी की शुद्धता की जांच के लिए बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने पानी के नमूने का संग्रह पिछले दिनों किया गया. बक्सर के विभिन्न गंगा घाटों के साथ-साथ भोजपुर और पटना में भी पानी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया है. गंगा का पानी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है?  

यहां बता दें कि पिछले दिनों बडे पैमाने पर लोगों ने गंगा नदी में शवों को प्रवाह किया था, जिसके बाद देश के साथ साथ पुरे विश्व में भी यह चर्चा का विषय बन गया था. बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शवों को निकालकर दफना दिया गया था. इस दौरान काफी हो-हल्ला होने के बाद अब शवों को गंगा में प्रवाह करने का सिलसिला भी अब लगभग बंद हो गया है.

टॅग्स :वाराणसीभारत सरकारकोविड-19 इंडियाबिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां