लाइव न्यूज़ :

कारोबारी के बेटे की कार ने डिलीवरी बॉय की स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:25 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर मुंबई में शुक्रवार तड़के तेज गति से आ रही एक कार ने 21 वर्षीय एक युवक के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। कार को शहर के एक कारोबारी का बेटा चला रहा था जिसकी उम्र 19 साल है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कार एक व्यवसायी का बेटा चला रहा था जो किशोर है और कालेज में पढ़ता है।

अधिकारी ने कहा कि मृतक एक रेस्तरां एग्रेगेटर कंपनी में डिलीवरी बॉय था।

दुर्घटना ओशिवारा में तड़के ढाई बजे हुई। कार चालक ने डिलीवरी बॉय की स्कूटी से आगे निकलने की कोशिश में उसे टक्कर मार दी।

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सतीश गुप्ता के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है जो कार चला रहा था।

आरोपी एक व्यवसायी का बेटा है जो आयात निर्यात का काम करते हैं और मिल्लत नगर में रहते हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो