लाइव न्यूज़ :

व्यापारी के बेटे की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:44 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 13 फरवरी जिले में एक व्यापारी के बेटे की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। पुलिस को उसका शव नदी के पास से मिला है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया कि शहर में ही रहने वाले व्यापारी सरताज का 18 वर्षीय बेटा अफजाल शुक्रवार शाम घर से निकला था और जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने उसे तलाश किया परंतु वह नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उसका शव पुलिस को नदी के पास से मिला। उन्होंने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है तथा उसकी मोटरसाइकिल घटनास्थल से काफी दूर खड़ी मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे में संदेह है कि आरोपियों ने उसे पैदल नदी के किनारे ले जाकर गोली मारी।

आनंद ने बताया कि उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पुलिस की एक टीम बना दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के पिता ने दीपक और उसके दोस्तों पर बेटे को मारे जाने का संदेह जाहिर किया है।

पुलिस ने आरोपी दीपक तथा उसके दोस्तों के विरुद्ध संदेह के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है एवं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos