लाइव न्यूज़ :

व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:28 IST

Open in App

सहारनपुर, 10 मार्च उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देहरादून के किराना व्यापारी के पुत्र की फिरौती वसूलने के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को देहरादून से देवबंद लाकर उसकी ईंटों से हमला कर हत्या कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र निवासी किराना व्यापारी पप्पू के पांच वर्षीय पुत्र अभय का मंगलवार शाम अपहरण कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि अपहरण के बाद अभय की रिहाई के लिये उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

शर्मा ने बताया कि देहरादून पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो आरोपियों अनीस और अनीस सलमानी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के बाद थाना सहसपुर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र पहुंची जहां साखननहर पुल के पास से बालक का शव बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आरोपियों का किराना व्यापारी की दूकान के पास ही वैंल्डिग का काम है। देहरादून पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!